'वेलकम होम', ममता ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई

18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी
शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला
Published on

कोलकाता: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से एक संदेश साझा करते हुए कहा, वेलकम होम शुभांशु शुक्ला। आपके घर लौटने की खबर से हम बेहद खुश हैं। आपने जो उपलब्धि हासिल की है, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। शुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ने 18 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद मंगलवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की। उनका कैप्सूल तय समय पर प्रशांत महासागर में उतरा। इस ऐतिहासिक मिशन के सफल समापन के बाद उन्हें देशभर से बधाइयाँ मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न केवल शुभांशु और उनकी पूरी टीम की सराहना की, बल्कि उनके परिवारजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारतीय वैज्ञानिकों की काबिलियत और साहस का प्रमाण है। मुख्यमंत्री का यह संदेश एक ओर जहां वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सम्मान प्रकट करता है, वहीं बंगाल की ओर से देश के गौरवशाली पलों में सहभागिता का भी परिचय देता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in