ममता बनर्जी का दावा, आधे घंटे तक रोकी गई उनकी उड़ान

ममता बनर्जी का दावा, आधे घंटे तक रोकी गई उनकी उड़ान
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि ‘केंद्रीय एजेंसियों का असहयोग’ चुनाव के समय उनकी यात्रा योजनाओं में बाधक बन रहा है तथा आरोप लगाया कि उनकी उड़ान आधे घंटे रोकी गई। बेलियाघाटा से सीएम ने कहा कि आज वापसी के दौरान मुझे रनवे पर आधे घंटे तक रोककर रखा गया। कल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हेलीकॉप्टर को झाड़ग्राम में 40 मिनट तक रोककर रखा गया।’ हालांकि, बनर्जी ने इस आरोप के संबंध में विस्तार से कुछ नहीं कहा। उनके दावों पर विमानन अधिकारियों की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि उन्हें पिछले एक महीने से ‘रेलवे और विमानन विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों के असहयोग’ का सामना करना पड़ रहा है। मेरा मानना है कि मुख्यमंत्रियों को हमेशा कुछ प्राथमिकता मिलनी चाहिए। लेकिन यहां, कुछ विमानन अधिकारी इसे भूल गए हैं। वे (भाजपा नेता) चले जाएंगे, लेकिन आपको (केंद्रीय अधिकारियों को) हमारे साथ रहना है।’

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in