न्यू बैरकपुर में बड़ा छापा: 138 किलो गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Major raid in New Barrackpore: Four arrested with 138 kg of ganja
बरामद किये गये गांजा व अभियुक्तों को दिखाती पुलिस
Published on

बैरकपुर : बैरकपुर पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डी.डी.) और न्यू बैरकपुर थाने की टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाकर मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से लगभग 138 किलो गांजा जब्त किया गया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप को तस्करी के लिए न्यू बैरकपुर क्षेत्र से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। योजना के तहत, दो मोटर वैन और एक मोटरसाइकिल को रोका गया, जिसमें ये चार व्यक्ति सवार थे।

Major raid in New Barrackpore: Four arrested with 138 kg of ganja
न्यू बैरकपुर थाना REP

सब्जी की बोरियों में ले जा रहे थे मादक

शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा, क्योंकि वाहनों में सब्जी की बोरियां लदी हुई थीं। लेकिन, जब पुलिस ने बोरियों की गहन तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। बोरियों के अंदर सब्जियों के बजाय, बड़ी मात्रा में गांजा छिपाया गया था।

पुलिस ने तत्काल चारों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और मौके से 137.97 किलो गांजा, दोनों मोटर वैन और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बबलू दास (25), राणा चंद्र दास (36), पिंटू मंडल उर्फ बाबू (40) और सुदीप्त घोष उर्फ प्रसेन (22) के रूप में की गई है। सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं।

पुलिस ने इस संबंध में न्यू बैरकपुर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(सी) और 29 के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इस रैकेट के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई को दर्शाती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस तरह के अवैध धंधों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाते रहेंगे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in