पुलिस का बड़ा अभियान, ड्रग्स नेटवर्क को जबरदस्त झटका

सीएम ने पुलिस अभियान को सराहा
पुलिस का बड़ा अभियान, ड्रग्स नेटवर्क को जबरदस्त झटका
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : अंतरराज्यीय व सीमा-पार ड्रग्स नेटवर्क को जबरदस्त झटका लगा है। दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस और मालदह जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए मालदह थाना अंतर्गत मंगलबाड़ी में दवा कारोबारी पिंटू सरकार के किराये के फ्लैट और गोदाम पर सुनियोजित छापेमारी कर नकद 2 करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपये, 10-10 ग्राम के 2 सोने के सिक्के, एक लैपटॉप हार्ड डिस्क व 9,000 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

पुलिस की इस सफलता पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर पुलिस को बधाई दी है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस अभियान से “अंतरराज्यीय और सीमा पार ड्रग्स गिरोह को बड़ा झटका लगा है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतने की नीति पर दृढ़ता से कायम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ड्रग्स, अपराध और गैर-कानूनी सिंडिकेट के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी' (सख्त रुख) अपनाती है। पश्चिम बंगाल सरकार अपने युवाओं की सुरक्षा और यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है कि हमारी जमीन का इस्तेमाल कभी भी आपराधिक नेटवर्क द्वारा न किया जाए। सभी आपराधिक तत्वों के लिए यह एक स्पष्ट संदेश है कि गैर-कानूनी ड्रग्स गतिविधियों से पूरी सख्ती के साथ निपटा जाएगा। सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन छापेमारी की जा रही है और जो लोग सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालेंगे, उनके प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in