करेंसी बाजार को बड़ा झटका, रुपया में रिकॉर्ड गिरावट

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बावजूद स्थानीय मुद्रा को कोई राहत नहीं मिल सकी।
रुपया में गिरावट चिंता का सबब बना हुआ  ( फाइल फोटो )
रुपया में गिरावट चिंता का सबब बना हुआ ( फाइल फोटो )
Published on

मुंबईः रुपया बुधवार को 29 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 94.05 (अस्थायी) पर आ गया। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से निवेशक चिंतित हैं।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, डॉलर के कमजोर रुख और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक धारणा के बावजूद स्थानीय मुद्रा को कोई राहत नहीं मिल सकी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 93.94 पर खुला। डॉलर के मुकाबले 93.86 से 94.08 की सीमा में कारोबार करने के बाद अंतत: यह 94.05 (अस्थायी) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 29 पैसे की गिरावट है। रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.76 पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक चालू वित्त वर्ष में इसे 94 के स्तर पर रखने की कोशिश करेगा और संभवतः इसे 93.30 से 92.80 तक नीचे ले जाएगा। ’’ उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का हाजिर भाव 93.25 से 94.25 के बीच रहने के आसार हैं।

रुपया में गिरावट चिंता का सबब बना हुआ  ( फाइल फोटो )
विदेशी फंडिंग पर नए नियम, लोकसभा में संशोधन विधेयक पेश

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.26 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स 1,205 अंक या 1.63 प्रतिशत चढ़कर 75,273.45 अंक पर जबकि निफ्टी 394.05 अंक या 1.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,306.45 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.97 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in