राज्य में सड़क परियोजनाओं को केंद्र की बड़ी मंजूरी

यात्रा समय में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी
 राज्य में सड़क परियोजनाओं को केंद्र की बड़ी मंजूरी
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य की सड़क व्यवस्था को और मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 194.10 किलोमीटर लंबी 6 सड़क परियोजनाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्र ने 1,042.62 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह राशि सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत आवंटित की गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की।

बंगाल को मिलेगा लाभ : इन परियोजनाओं के पूरा होने से पश्चिम बंगाल में सड़क संपर्क व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा। इससे यात्रियों के यात्रा समय में कमी आएगी और सड़क सुरक्षा भी बेहतर होगी। इसके अलावा, लोगों के लिए बाजारों, शिक्षण संस्थानों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचना अधिक आसान और तेज हो सकेगा। सड़कों के उन्नयन से क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही, परियोजनाओं के जरिए राज्य में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। केंद्र के मुताबिक, बेहतर सड़क नेटवर्क से पश्चिम बंगाल में आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन और समग्र विकास को गति मिलने के साथ-साथ राज्य के दूरदराज के इलाकों को भी बेहतर संपर्क सुविधा मिल सकेगी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in