दो दिन के भीतर हो गया 46.7 लाख सिलेंडरों का इंतजाम! LPG वाला एक टैंकर भारत पहुंचा, दूसरा सोमवार को पहुंचेगा

LPG
दो दिन के भीतर हो गया 46.7 लाख सिलेंडरों का इंतजामसांकेतिक चित्र इंटरनेट से साभार
Published on

नयी दिल्ली : मध्य-पूर्व में जारी भारी तनाव और होर्मूज स्ट्रेट पर बाधाओं के बीच भारत में रसोई गैस (LPG) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दो विशाल टैंकरों ने रास्ता पार कर लिया है। एक टैंकर वाले जहाज भारत पहुंच चुका है जबकि दूसरा कल (सोमवार) को पहुंचेगा। इन दोनों टैंकरों से कुल 66,427 मीट्रिक टन LPG की खेप मिल रही है, जिससे लगभग 46.7 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं।

कांदला पहुंचा ‘सिमी’, मंगलौर पहुंचेगा ‘NV सनशाइन’

रिपोर्ट के अनुसार मार्शल आइलैंड के ध्वज वाला जहाज ‘सिमी’ करीब 20,000 टन LPG लेकर गुजरात के कांदला पोर्ट पहुंच चुका है। यह पोत शनिवार रात कांदला पोर्ट की नंबर 1 ऑयल जेटी पर डॉक किया गया है और जल्द ही अनलोडिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं वियतनाम के ध्वज वाला एक और बड़ा टैंकर ‘NV सनशाइन’ (46,427 टन क्षमता) भारत के पश्चिमी तट पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके सोमवार 18 मई को मंगलौर पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

46.7 परिवारों के लिए एक महीने का इंतजाम

कुल घरेलू सिलेंडर के आधार पर आंकलन किया जाये तो 66,427 मीट्रिक टन (6.64 करोड़ किलोग्राम) गैस से करीब 46.7 लाख घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम वाले) भरे जा सकते हैं। देश में हर दिन 55 लाख से अधिक सिलेंडरों की होम डिलीवरी होती है। इस लिहाज से यह कुल स्टॉक देश की एक दिन की पूरी सिलेंडर डिलीवरी से थोड़ा ही कम है। इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता दी गयी है। किसी भी वितरक के पास से सप्लाई बंद होने की सूचना नहीं है। भारत अब केवल खाड़ी देशों पर निर्भर नहीं है बल्कि सप्लाई चेन को सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका और यूरोप जैसे वैकल्पिक देशों से भी LPG के इंतजाम किये जा रहे हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in