लेह जाने वाले स्पाइसजेट के विमान के इंजन में खराबी

लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्लीः लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक विमान इंजन में खराबी के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने बताया कि उड़ान संख्या एसजी121 का संचालन करने वाले बोइंग 737 विमान में लगभग 150 यात्री सवार थे।

संपर्क करने पर स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली एक उड़ान तकनीकी खराबी के कारण राजधानी लौट आई। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘विमान दिल्ली में सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को सामान्य रूप से उतारा गया।’’ सूत्र ने बताया कि विमान के इंजन में खराबी आयी थी। प्रवक्ता के अनुसार, कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं थी।

फाइल फोटो
एयर एम्बुलेंस दुर्घटना की गहन और पारदर्शी जांच हो, तृणमूल कांग्रेस ने की मांग

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in