कानून के छात्र ने क्लास में छात्रा को मारी गोली, फिर की खुदकुशी की कोशिश

पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को विधि के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली।
कानून के छात्र ने क्लास में छात्रा को मारी गोली, फिर की खुदकुशी की कोशिश
Published on

चंडीगढ़ः पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार को विधि के प्रथम वर्ष के एक छात्र ने कथित तौर पर अपनी एक सहपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। यह हत्या और खुदखुशी की कोशिश कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगबीर सिंह ने पीटीआई को फोन पर बताया कि प्रिंस राज ने कक्षा के भीतर संदीप कौर पर गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

हमलावर प्रिंस राज और संदीप कौर दोनों ही कानून के प्रथम वर्ष के छात्र और सहपाठी थे। उनकी उम्र लगभग 19-20 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक जगबीर सिंह ने बताया कि प्रिंस ने कक्षा के अंदर संदीप कौर पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई और उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि उस्मा गांव स्थित कॉलेज में हुई हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना घटी उस वक्त कक्षा में पढ़ाई शुरू नहीं हुई थी।पुलिस ने कहा कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि राज ने कौर की हत्या क्यों की। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों तरनतारन के उस्मा गांव में स्थित विधि महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कक्षा शुरू होने से पहले ही राज कक्षा में आया और पिस्तौल से कौर के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने उसी हथियार से कक्षा के भीतर ही खुद को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राज को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

गोली मारने वाले छात्र की पहचान मल्लियां गांव के रहने वाले प्रिंस राज के रूप में हुई, जबकि छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नुआं की संदीप कौर के रूप में हुई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस राज की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।

कानून के छात्र ने क्लास में छात्रा को मारी गोली, फिर की खुदकुशी की कोशिश
पटना की अदालत में बम की धमकी, पप्पू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

सीसीटीवी फुटेज में क्या दिखा

लॉ कॉलेज के जिस रूम में हत्या की वारदात हुई, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि प्रिंस राज एक अन्य छात्रा के साथ कमरे में प्रवेश करता है। प्रिंस के कंधे पर एक बैग भी है। वे संदीप कौर के पास जाकर कुछ बाते करते हैं। ऐसा लगता है कि कोई बहस हो रही है। थोड़ी देर में प्रिंस और उसके साथ छात्रा पीछे की तरफ चल जाते हैं और वहां से कुछ बोलने की कोशिश करते हैं। फिर कुछ देर बाद प्रिंस वापस संदीप के पास आता। वह अपने बैग से एक पिस्तौल निकालता है और बहुत करीब से संदीप के सिर में गोली मार देता है। गोली चलते ही संदीप नीचे गिर जाती है। उसके गिरते ही प्रिंस फिर खुद को गोली मार लेता है। इस घटना से कमरे में मौजूब बाकी छात्र-छात्राएं अवाक रह जाते हैं और फिर डर कर वहां से भागने लगते हैं।

संदीप कौर के साथ बैठी छात्रा इस घटना को देखकर स्तब्ध रह गयी। वह उठी और संदीप की ओर देखा, जो अचेत पड़ी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर कुछ छात्र कक्षा में प्रवेश करते हुए देखे गए, लेकिन संदीप को देखकर वे भाग गए।

खबर पाकर पहुंची पुलिस ने संदीप कौर की लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि प्रिंस राज को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को अभी तक नहीं पता चला है कि प्रिंस राज ने क्यों सदीप की हत्या की। पुलिस अधिकारी अब प्रिंस के परिवार से यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि आखिर उसके पास गन कहां से आई।

संदीप कौर की मां ने क्या कहा

संदीप की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उन्हें स्कूल प्राधिकारियों का फोन आया था और उन्हें तुरंत कॉलेज पहुंचने के लिए कहा गया था। हरजिंदर ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मुझे यह नहीं बताया गया था कि उसे (संदीप को) गोली लगी है।’’ उन्होंने बताया कि जब वह कॉलेज पहुंची तो उन्होंने अपनी बेटी को अचेत अवस्था में पाया। उन्होंने पूछा कि कोई छात्र हथियार लेकर कॉलेज में कैसे घुस सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in