पटना की अदालत में बम की धमकी, पप्पू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

पटना दीवानी अदालत परिसर को सोमवार को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पटना की अदालत में बम की धमकी, पप्पू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
Published on

पटनाः पटना दीवानी अदालत परिसर को सोमवार को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने गहन तलाश शुरू कर दी है। एक महीने में बम की धमकी की यह दूसरी घटना है।

एहतियातन अदालत का कामकाज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया, जिसके कारण अन्य मामलों के साथ-साथ निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई नहीं हो सकी। यादव के वकील शिवनंदन भारती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि जिला न्यायाधीश के ईमेल पर बम की धमकी मिली है। इसके कारण सांसद की जमानत अर्जी पर अब कल से पहले सुनवाई नहीं हो सकेगी। मेरे मुवक्किल को एक और दिन जेल में बिताना होगा।’’

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पप्पू यादव को तीन दशक पुराने जालसाजी के एक मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। कांग्रेस ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है। पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया है कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार, नीट अभ्यर्थी की मौत की जांच को लेकर यादव द्वारा की जा रही आलोचना के कारण उन्हें निशाना बना रही है।

इससे पहले, आठ जनवरी को भी पटना सहित बिहार के कई अदालत परिसरों को इसी तरह की बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं, जो बाद में अफवाह साबित हुईं।

पटना की अदालत में बम की धमकी, पप्पू यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
अरबपति व्यवसायी के बेटे ने 12 करोड़ वाली लैंबॉर्गिनी से लोगों को उड़ाया, पर FIR में उसका नाम नहीं

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in