सिक्किम में लैंडस्लाइड से आर्मी कैंप तबाह, 3 जवानों की मौत

साथ ही 6 जवान लापता
सिक्किम में लैंडस्लाइड से आर्मी कैंप तबाह, 3 जवानों की मौत
ANI
Published on

गंगटोक - सिक्किम के मंगन जिले के छातेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ, जिसमें 3 जवानों की मौत हो गई और 6 अन्य लापता हैं। हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा की मौत हुई है। सेना ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

लाचुंग में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू

मंगन जिले के जिला अधिकारी अनंत जैन ने बताया कि लाचुंग में फंसे 1000 से अधिक पर्यटकों को सोमवार को सुरक्षित निकाला गया। ये पर्यटक 30 मई से लाचुंग में फंसे हुए थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारतीय सेना, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खराब मौसम और दुर्गम इलाके में राहत कार्य में दिक्कत हो रही है।

-

सिक्किम के इस जिले के लिए रेड अलर्ट

वहीं सिक्किम सरकार ने हालात को देखते हुए मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बहुत ज्यादा पानी भर गया, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मंगन के पुलिस अधीक्षक सोनम डेचु भूटिया ने इस मामले में बताया है कि कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं। पर्यटकों को अपने होटलों में रहने की सलाह दी गई है।

बचाव अभियान जारी

सिक्किम में में फंसे पर्यटकों को पुलिस, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से निकाला जा रहा है। इससे पहले बताया गया था सिक्कि में बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत हो गई।

मणिपुर में खोले गए राहत शिविर

वहीं मणिपुर में पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर तबाह हो गए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in