कोलकाता पोर्ट में सबसे ज्यादा नाम कटे, भवानीपुर में 51,050 नाम हटाये गये

सीमावर्ती जिलों से शहर तक वोटर जांच, योग्य-अयोग्य चिह्नित

कोलकाता पोर्ट में सबसे ज्यादा नाम कटे, भवानीपुर में 51,050 नाम हटाये गये
Published on

केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : आगामी चुनाव से पहले कोलकाता की विधानसभा सीटों में मतदाता सत्यापन अभियान लगभग खत्म हो चुका है। “अंडर एडजुडिकेशन” प्रक्रिया के तहत कोलकाता पोर्ट में सबसे अधिक नाम हटाये गये, वहीं भवानीपुर में कुल 51,050 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गये, जो इस अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। भवानीपुर से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। भवानीपुर को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है। भवानीपुर में यह कार्रवाई विभिन्न चरणों में की गई। ड्राफ्ट लिस्ट से 44,770 नाम हटाये गये, इसके बाद फाइनल लिस्ट से 2,342 नाम काटे गये। वहीं पेंडिंग लिस्ट (अंडर एडजुडिकेशन) से 3,893 नाम हटाये गये। अन्य सीटों—बालीगंज, रासबिहारी, चौरंगी, इंटाली और बेलियाघाटा में भी हजारों मामलों की जांच कर योग्य और अयोग्य मतदाताओं की पहचान की गई। प्रशासन के अनुसार सभी मामलों में “Action Taken” दर्ज किया गया है और ई-साइन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बूथ स्तर पर भी सूची को अपडेट कर लिया गया है।

कोलकाता की सीटों पर व्यापक कार्रवाई

रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता के कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सत्यापन हुआ। कोलकाता पोर्ट में 32,378, भवानीपुर में 14,154, रासबिहारी में 8,157, बालीगंज में 23,968, चौरंगी में 14,217, इंटाली में 12,558 और बेलियाघाटा में 18,731 मामलों की जांच की गई।

योग्य और अयोग्य मतदाताओं की पहचान

जांच में बड़ी संख्या में मतदाता योग्य पाये गये, जबकि कई नाम अयोग्य घोषित किये गये। उदाहरण के तौर पर कोलकाता पोर्ट में 18,938 योग्य और 13,395 अयोग्य, वहीं भवानीपुर में 10,256 योग्य और 3,893 अयोग्य मतदाता चिह्नित किये गये।

राज्यभर में चला अभियान

पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों—मेखलीगंज, सीताई, तूफानगंज, चोपड़ा और इस्लामपुर में भी हजारों मामलों की जांच हुई। सीमावर्ती जिलों कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदह और मुर्शिदाबाद में विशेष निगरानी रखी गई।

प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी

रिपोर्ट के मुताबिक सभी मामलों में “Action Taken” दर्ज किया गया है, ई-साइन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बूथ स्तर पर सूची तैयार कर ली गई है।

निष्पक्ष चुनाव की तैयारी

यह अभियान फर्जी और डुप्लिकेट नाम हटाकर पात्र मतदाताओं को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो सके।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in