कोलकाता सीनियर सिटीजन फोरम ने किया योग दिवस का आयोजन

कोलकाता सीनियर सिटीजन फोरम ने किया योग दिवस का आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कोलकाता सीनियर सिटीजन फोरम ने शनिवार को एग्रो हॉर्टिकल्चर गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। यह कार्यक्रम योग गुरु मनोज भगत एवं अनिल भीमसरिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता सीनियर सिटीजन फोरम के प्रेसिडेंट पुरुषोत्तम अग्रवाल, सेक्रेटरी गोपाल मोहन केडिया, वाइस प्रेसिडेंट भानीराम सुरेका, कोषाध्यक्ष रामअवतार किल्ला और संयोजक प्रमोद बजाज के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में फोरम के 460 सदस्य शामिल थे जो सामाजिक उत्थान और सदस्यों की बेहतरी के लिए काम करते आ रहे हैं। इस मौके पर भगवती बिस्कुट के चेयरमैन हरि राम अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, मोहन लाल बजाज, कमल काजड़िया , एस.एम. सुराणा, अमर नाथ सांगानेरिया, गोपाल भालोटिया, राम किशन काजड़िया, अरुण चौधरी, ओम प्रकाश धुवालिया, रामबिलास मिरानिया, सत्यनारायण केडिया, विश्वनाथ अग्रवाल व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर सेक्रेटरी गोपाल मोहन केडिया ने बताया कि हमारी संस्था की ओर से गत 5 वर्षाें से योग दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एग्रो हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ इंडिया का महत्वपूर्ण योगदान है जो हर साल योग दिवस पर गार्डन नि:शुल्क देती है। योग कोई नया चलन नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है, जिसकी जड़ें भारत में गहराई तक फैली हुई हैं। आगे उन्होंने कहा कि जैसे एक मनुष्य के जीवन में खाना जरूरी है ठीक उसी प्रकार नित्य योग भी हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। योग शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक कल्याण को बढ़ाता है। यह एक संतुलित दैनिक जीवन को बढ़ावा देता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in