

सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार, 12 अक्टूबर को कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर विशेष सेवाएं संचालित की जाएंगी। यह फैसला अभ्यर्थियों की सुविधा और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर - शहीद खुदीराम):
रविवार को ब्लू लाइन पर सामान्य दिनों की तुलना में अतिरिक्त सेवाएं दी जाएंगी। जहां सामान्यतः 130 सेवाएं (65 अप और 65 डाउन) होती हैं, वहीं इस दिन 138 सेवाएं (69 अप और 69 डाउन) चलेंगी।
सेवाएं सुबह 7 बजे से शुरू होंगी, जो सामान्य दिनों में सुबह 9 बजे शुरू होती हैं।
सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच हर 30 मिनट पर ट्रेनें दोनों दिशाओं में चलेंगी।
पहली सेवा नोआपाड़ा से शहीद खुदीराम के लिए सुबह 7:00 बजे रवाना होगी।
शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए सुबह 7:04 बजे, और दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम के लिए सुबह 7:20 बजे मेट्रो चलेगी।
टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो सेवा के समय में कोई बदलाव नहीं होगा।
ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान - सॉल्टलेक सेक्टर V):
इस कॉरिडोर पर सामान्यत: 104 सेवाएं होती हैं, लेकिन इस विशेष दिन 112 सेवाएं (56 अप और 56 डाउन) उपलब्ध रहेंगी।
पहली मेट्रो हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर V के लिए सुबह 7:00 बजे, और
सॉल्टलेक सेक्टर V से हावड़ा मैदान के लिए सुबह 7:02 बजे रवाना होगी।
सुबह 7 से 9 बजे तक, दोनों दिशाओं में ट्रेनें 30-30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
येलो लाइन पर नियमित सेवाएं मिलती रहेंगी। जबकि रविवार को पर्पल और ऑरेंज लाइन पर कोई सेवा उपलब्ध नहीं होगी, जैसा कि हमेशा होता है