पश्चिम बंगाल तकनीक और AI निवेश के लिए बन रहा पसंदीदा गंतव्य : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता में LTM का ग्लोबल डिलीवरी और AI सेंटर शुरू
कोलकाता में LTM के नए ग्लोबल डिलीवरी एवं AI कॉम्पिटेंसी सेंटर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता में LTM के नए ग्लोबल डिलीवरी एवं AI कॉम्पिटेंसी सेंटर का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य तकनीक और AI आधारित निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कोलकाता में LTM के नए ग्लोबल डिलीवरी एवं AI कॉम्पिटेंसी सेंटर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि कंपनी का कोलकाता में निवेश राज्य की प्रतिभा, नवाचार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत को और मजबूत करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे युवाओं, तकनीकी इकोसिस्टम और राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए नए अवसर पैदा होंगे। LTM ने कोलकाता में अपने नए ग्लोबल डिलीवरी एवं AI कॉम्पिटेंसी सेंटर का उद्घाटन किया। कंपनी के अनुसार, यह केंद्र पश्चिम बंगाल को रणनीतिक तकनीक और नवाचार के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में L&T ग्रुप की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। उद्घाटन समारोह में लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस. एन. सुब्रह्मण्यन, L&T और LTM के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। LTM के मुताबिक, कोलकाता का नया केंद्र उसकी भारत विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे कंपनी की वैश्विक डिलीवरी क्षमताओं और AI से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही, पश्चिम बंगाल और आसपास के राज्यों के कुशल पेशेवरों के लिए रोजगार तथा तकनीकी विकास के नए अवसर पैदा होंगे। कोलकाता की प्रतिभा पर कंपनी का भरोसाकंपनी ने कहा कि कोलकाता का मजबूत शैक्षणिक आधार, प्रतिभाशाली पेशेवरों की उपलब्धता और तेजी से विकसित होता डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर इसे LTM की भारत विकास रणनीति में महत्वपूर्ण स्थान देता है। नया केंद्र वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं देने के साथ सहयोग, नवाचार और उत्कृष्ट डिलीवरी के हब के रूप में काम करेगा। L&T के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कहा कि कोलकाता में LTM के केंद्र का उद्घाटन भारत की विकास यात्रा में निवेश करने की समूह की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि उच्च क्षमता वाले क्षेत्रों में विस्तार और स्थानीय समुदायों के लिए अवसर पैदा करने से तकनीकी नवाचार और समावेशी आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। AI आधारित समाधान विकसित होंगेLTM के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर वेणु लांबू ने कहा कि कोलकाता की प्रतिभा, शैक्षणिक विरासत और डिजिटल इकोसिस्टम इसे कंपनी के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बनाते हैं। उन्होंने कहा कि AI के तेजी से बदलते दौर में केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं का उपयोग करने, भविष्य के लिए जरूरी कौशल विकसित करने और वैश्विक ग्राहकों के लिए अगली पीढ़ी के समाधान उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। कंपनी के अनुसार, नया केंद्र देशभर में उसके डिलीवरी नेटवर्क को और मजबूत करेगा। क्षेत्रीय केंद्रों, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों के अनुभव में निवेश के जरिए LTM भविष्य के लिए तैयार कार्यस्थल विकसित करने पर भी ध्यान दे रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in