Khiladi No.1 ने लगाई महाकुंभ में पावन डुबकी

व्यवस्थाओं की सराहना की
Khiladi No.1 ने लगाई महाकुंभ में पावन डुबकी
Published on: 

प्रयागराज -  महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।

अक्षय कुमार ने कहा कि उनको यहा आकर बहुत ही अच्छा लगा। उन्होंने आगे कहा‌ कि यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था है, मैं इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।  मैं सारे कर्मचारी और पुलिस का भी धन्यवाद करता हूं। गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 में देश-विदेश से श्रद्धालु, संतगण और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां लगातार आ रही हैं।

अब तक 62.06 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी

पावन संगम के तट पर महाकुंभ का विशाल रूप दुनिया देख रही है। आस्था का प्रमुख केंद्र महाकुंभ में अब तक 62.06 करोड़ श्रद्धालु देश और विदेश से पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दुनिया में किसी भी आयोजन के दौरान इतने बड़े संख्या में लोगों का एकत्र होना और उस आयोजन से जुड़ना, अपने आप में सदी की सबसे दुर्लभ घटनाओं में से एक है।

26 फरवरी के लिए जम रही है भीर

महाशिवरात्रि का अंतिम स्नान पर्व 26 फरवरी को है, लेकिन उससे पहले ही तीर्थराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। रविवार को संगम क्षेत्र और पूरे मेले में 44 स्नान घाटों पर स्नान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, और सुबह 10 बजे तक 51.73 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके थे। सोमवार और मंगलवार को भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है, और मेला प्राधिकरण ने इसके अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News