कालीघाट थाने के ओसी गौतम दास सस्पेंड, हथियार वाली फोटो पर विवाद

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कार्रवाई, चामेली मुखोपाध्याय को मिली जिम्मेदारी
कालीघाट थाने के ओसी गौतम दास सस्पेंड, हथियार वाली फोटो पर विवाद
Published on

Kolkata Police ने कालीघाट थाने के ओसी गौतम दास को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके एक विवादित पोस्ट के बाद की गई है।

Trinamool Congress (TMC) ने आरोप लगाया था कि गौतम दास ने पुलिस वर्दी में एक आधुनिक हथियार के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक और व्हाट्सऐप स्टेटस पर पोस्ट की थी। हालांकि, इस तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले को लेकर TMC ने Election Commission of India (ECI) का ध्यान आकर्षित किया। पार्टी नेता जयप्रकाश मजूमदार ने इसे न सिर्फ आपत्तिजनक बल्कि नियमों के खिलाफ बताया।

सूत्रों के मुताबिक, इसी हथियार वाली तस्वीर और उससे जुड़े विवाद के कारण गौतम दास को सस्पेंड किया गया है। उनकी जगह अब चामेली मुखोपाध्याय को कालीघाट थाने का नया ओसी बनाया गया है।

गौरतलब है कि चुनाव के दौरान कालीघाट थाने में पहले भी कई बार ओसी बदले जा चुके हैं। इस नए विवाद ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in