दुर्गापूजा कमेटियों से अधिक जगन्नाथ आयोजकों को मिलेगा अनुदान

दुर्गा पूजा के मुकाबले रथ यात्रा को ज्यादा अनुदान, श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष सुविधाओं का ऐलान
दुर्गापूजा कमेटियों से अधिक जगन्नाथ आयोजकों को मिलेगा अनुदान
Published on

पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने रथ यात्रा आयोजकों के लिए बड़ी अनुदान योजना का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष प्रत्येक चयनित रथ यात्रा आयोजन समिति को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने संकेत दिया है कि दुर्गा पूजा के लिए अनुदान केवल उन समितियों को मिलेगा, जिन्हें वास्तव में इसकी आवश्यकता होगी।

सरकार की ओर से जिला मजिस्ट्रेटों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि 13 जुलाई 2026 को चयनित रथ यात्रा समितियों के अधिकृत प्रतिनिधियों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस अवसर पर वर्चुअली आयोजकों को संबोधित भी करेंगे।

राज्य में 16 जुलाई से शुरू होने वाला 9 दिवसीय रथ यात्रा महोत्सव पश्चिम बंगाल के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल है। सरकार का मानना है कि इस आयोजन में राज्य के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

दुर्गापूजा कमेटियों से अधिक जगन्नाथ आयोजकों को मिलेगा अनुदान
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 'सेवाश्रय' मामले में अब बिष्णुपुर थाने में भी FIR दर्ज

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले को 1 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस राशि से सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां पीने का पानी, ORS, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सहायता और बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों व दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा समितियों को 1.1 लाख रुपये का अनुदान दिया गया था, जबकि इस बार रथ यात्रा आयोजकों को सीधे 5 लाख रुपये देने का फैसला राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in