अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 'सेवाश्रय' मामले में अब बिष्णुपुर थाने में भी FIR दर्ज

BJP नेता की शिकायत पर केस दर्ज, दवा कानून, NMC एक्ट समेत कई धाराओं में कार्रवाई; अभिषेक के सहयोगियों के नाम भी शामिल
अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 'सेवाश्रय' मामले में अब बिष्णुपुर थाने में भी FIR दर्ज
Published on

पश्चिम बंगाल में कथित 'सेवाश्रय' कार्यक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। डायमंड हार्बर थाने के बाद अब बिष्णुपुर थाने में भी उनके खिलाफ एक नई एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता अभिजीत दास (बॉबी) की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में अभिषेक बनर्जी के अलावा उनके निजी सचिव सुमित रॉय, अयन घोष दस्तीदार, जहांगीर खान समेत कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।

'सेवाश्रय' कार्यक्रम को लेकर आरोप है कि बिना आवश्यक सरकारी अनुमति और स्वास्थ्य विभाग के लाइसेंस के चिकित्सा सेवाएं संचालित की गईं। राज्य सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि डायमंड हार्बर में संचालित इस केंद्र को कोई आधिकारिक मंजूरी प्राप्त नहीं थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू की है और नवान्न से भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 'सेवाश्रय' मामले में अब बिष्णुपुर थाने में भी FIR दर्ज
देबराज चक्रवर्ती मामले में एसआईटी के रडार पर 30 से ज्यादा तृणमूल नेता

बिष्णुपुर थाने में दर्ज एफआईआर में दवाएं एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में उन डॉक्टरों, तकनीशियनों, लैब कर्मचारियों और नर्सों को भी आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर शिविर में सेवाएं दी थीं।

गौरतलब है कि अभिषेक बनर्जी ने जनवरी 2025 में डायमंड हार्बर से 'सेवाश्रय' अभियान की शुरुआत की थी। बाद में इसे नंदीग्राम तक भी विस्तार दिया गया। सत्ता परिवर्तन के बाद इस कार्यक्रम में कथित अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जिनकी अब जांच की जा रही है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in