'उदित की पप्पी तो नहीं...', वायरल Kiss वाले वीडियो पर उदित नारायण का बयान

वीडियो को बताया दो साल पुराना
'उदित की पप्पी तो नहीं...', वायरल Kiss वाले वीडियो पर उदित नारायण का बयान
Published on: 

नई दिल्ली - मशहूर गायक उदित नारायण हाल ही में काफी सुर्खियों में रहे, जिसकी वजह उनका एक विवादित वीडियो था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्हें एक कॉन्सर्ट के दौरान महिला प्रशंसकों को किस करते हुए देखा गया था। अब आखिरकार उदित नारायण ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है।

उदित नारायण की अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर हुआ लॉन्च

69 वर्षीय गायक ने अपनी अपकमिंग फिल्म पिंटू की पप्पी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस घटना पर मजेदार टिप्पणी की। इस मौके पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी मौजूद थे। फिल्म के शीर्षक पर चुटकी लेते हुए उदित नारायण ने मजाकिया लहजे में कहा कि वायरल हुआ वीडियो नया नहीं, बल्कि दो साल पुराना है, लेकिन किसी तरह अब अचानक सामने आ गया। इसके बाद उन्होंने ऐसा कुछ कहा कि वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

क्या कहा ‌उदित नारायण ने ?

फिल्म के टाइटल पर बात करते हुए उदित नारायण ने मजाकिया अंदाज में कहा, "टाइटल तो बदल देना चाहिए... 'पप्पी' तो ठीक है, लेकिन आपकी फिल्म का नाम 'पिंटू की पप्पी' है, कहीं 'उदित की पप्पी' तो नहीं?" उन्होंने हंसते हुए यह भी कहा कि यह एक अजीब संयोग है कि यह वीडियो इसी समय वायरल हुआ, जबकि यह असल में दो साल पुराना है और ऑस्ट्रेलिया का है। उदित नारायण लगातार हंसते रहे, और उनके साथ वहां मौजूद सभी लोग भी ठहाके लगाने लगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in