भारत की विकास-रफ्तार होगी और तेज

नई सकल घरेलू उत्पाद (GDP) शृंखला जारी होने के बाद अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि अनुमान को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 7 से 7.4 प्रतिशत कर दिया गया है।
भारत की विकास-रफ्तार होगी और तेज
Published on

नई दिल्लीः नई सकल घरेलू उत्पाद (GDP) शृंखला जारी होने के बाद अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि अनुमान को 0.20 प्रतिशत बढ़ाकर 7 से 7.4 प्रतिशत कर दिया गया है। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जनवरी में संसद में पेश आर्थिक समीक्षा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धि दर के 6.8-7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

नागेश्वरन ने नयी GDP शृंखला जारी होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम वित्त वर्ष 2026-27 के लिए वृद्धि दर का अनुमान पहले के 6.8-7.2 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.0-7.4 प्रतिशत कर रहे हैं। हालांकि अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत के बजाय 7.4 प्रतिशत के करीब बढ़ने की अधिक संभावना है।”

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने वार्षिक और तिमाही राष्ट्रीय लेखा अनुमान की नई शृंखला जारी की है जिसका आधार वर्ष 2022-23 रखा गया है। इससे पहले आधार वर्ष 2011-12 था। आधार वर्ष बदलने का उद्देश्य अर्थव्यवस्था की वर्तमान संरचना और गतिविधियों को अधिक सटीक रूप से दर्शाना है।

भारत की विकास-रफ्तार होगी और तेज
‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के लिए मोदी का मंत्रियों को फरमान

नागेश्वरन ने कहा कि मौजूदा आर्थिक संकेतकों के आधार पर मौजूदा कीमतों पर GDP की वृद्धि दर करीब 11 प्रतिशत रह सकती है जबकि अर्थव्यवस्था का आकार 4,000 अरब डॉलर के स्तर को आसानी से पार कर जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था व्यापक आधार वाली गतिविधियों के समर्थन से मजबूत वृद्धि की रफ्तार बनाए हुए है।

नई राष्ट्रीय आय शृंखला के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष (2025-26) में GDP वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष के 7.1 प्रतिशत से अधिक है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in