बेखौफ होकर खेलना जारी रखे भारत, पूर्व बल्लेबाजी कोच का टीम इंडिया को मंत्र

पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारत को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजों की नाकामी का ज्यादा विश्लेषण करने की जरूरत नहीं है।
बेखौफ होकर खेलना जारी रखे भारत, पूर्व बल्लेबाजी कोच का टीम इंडिया को मंत्र
Published on

नई दिल्लीः पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि भारत को टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ बल्लेबाजों की नाकामी का ज्यादा विश्लेषण करने की जरूरत नहीं है और उसे अपना बेखौफ रवैया जारी रखना चाहिए जिसके कारण उसने काफी सफलता हासिल की हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अपने पहले मैच में भारत 13वें ओवर में 77 रन पर छह विकेट खो बैठा था, लेकिन फिर भी उसने अमेरिका पर 29 रन से जीत हासिल की।

बांगड़ ने जिओ हॉटस्टार के एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ मुझे नहीं लगता कि भारतीय बल्लेबाजों को वानखेड़े में अमेरिका के खिलाफ जो हुआ उसका बहुत अधिक विश्लेषण करना चाहिए, क्योंकि टी20 क्रिकेट में आजकल जिस तरह से भारतीय बल्लेबाज खेल रहे हैं उसमें निश्चित तौर पर जोखिम भरा हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी दिन जब दो-तीन विकेट गिर जाते हैं और आप फिर भी आक्रामक खेलना चाहते हैं, तो एक साथ कई विकेट गिर सकते हैं। अगर इससे कुछ सीख मिलती है तो वह यह है कि शायद थोड़ा धीमा खेलें, लेकिन अपने दृष्टिकोण को लेकर ज्यादा संशय न रखें, क्योंकि बेखौफ होकर खेलने के कारण ही आपको इतनी सफलता मिली है।’’

बांगड़ ने कहा,‘‘अपनी क्षमताओं पर भरोसा बनाए रखें और उसी तरह खेलते रहें जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी इकाई ने पिछले 18 महीनों में टी20 क्रिकेट खेला है।’’

बेखौफ होकर खेलना जारी रखे भारत, पूर्व बल्लेबाजी कोच का टीम इंडिया को मंत्र
दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान में रोमांचक मैच, दो सुपर ओवर में हुआ फैसला

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in