दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान में रोमांचक मैच, दो सुपर ओवर में हुआ फैसला

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप के रोमांचक मैच में बुधवार को यहां अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हरा दिया। यह तीसरी बार है कि पहले सुपर ओवर में फैसला नहीं होने के कारण दूसरा सुपर ओवर खेला गया।
दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान में रोमांचक मैच, दो सुपर ओवर में हुआ फैसला
Published on

अहमदाबादः सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के साहसिक खेल के बावजूद अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को यहां रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे मैच में दूसरे सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।

यह तीसरी बार है कि पहले सुपर ओवर में फैसला नहीं होने के कारण दूसरा सुपर ओवर खेला गया, लेकिन पहली बार टी20 विश्व कप में ऐसा नजारा देखने को मिला है।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद छह विकेट पर 187 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19.4 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई। फिर पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने सुपर ओवर किया जिसमें अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए। इसमें अजमतुल्लाह उमरजई का एक छक्का और दो चौके शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने फजलहक फारुकी के ओवर में एक विकेट पर 17 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया। उमरजई दूसरा सुपर ओवर करने के लिए आए जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर के दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं दिया और मोहम्मद नबी को आउट किया। गुरबाज ने इसके बाद लगातार तीन छक्के लगाए लेकिन आखिरी गेंद पर वह आउट हो गए।

इस जीत से दक्षिण अफ्रीका के दो मैच में चार अंक हो गए हैं जबकि अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। उसे अगले चरण में जाने के लिए न सिर्फ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि अन्य मैच के परिणाम भी अनुकूल रहने के लिए दुआ करनी होगी। अफगानिस्तान इससे पहला लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में था लेकिन लगातार विकेट गंवाने के कारण उसे नुकसान हुआ। उसकी तरफ से गुरबाज ने 42 गेंद पर 84 रन बनाए जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए।

इससे पहले रयान रिकेल्टन ने 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। क्विंटन डीकॉक ने 41 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। कप्तान एडन मारक्रम (05) के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन और डीकॉक के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, मिलर ने नाबाद 20 और मार्को यानसन ने 16 रन का योगदार दिया।

अफगानिस्तान की तरफ से उमरजई ने 41 रन देकर तीन और कप्तान राशिद खान ने 28 रन देकर दो विकेट लिए।

Ajit Solanki

अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की तथा गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े। इसके बाद हालांकि उसने दो रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए। एनगिडी ने जादरान को बोल्ड करने के बाद गुलबदीन नैब को अपनी ही गेंद पर कैच किया। कैगिसो रबाडा ने सदिकुल्लाह अटल को शून्य पर आउट किया जिससे अफगानिस्तान का स्कोर बिना किसी नुकसान के 51 रन से तीन विकेट पर 52 रन हो गया।

गुरबाज ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया तथा रबाडा और यानसन पर छक्के लगाए। उन्होंने जॉर्ज लिंडे का स्वागत भी छक्के से किया और फिर इसी गेंदबाज के अगले ओवर में दो छक्के जड़कर 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। मारक्रम ने इसके बाद खुद गेंद संभाली लेकिन इससे कोई फायदा नहीं मिला क्योंकि गुरबाज ने उन पर भी छक्का और चौका लगाया।

महाराज ने 13वें ओवर में गुरबाज की पारी का अंत किया। उन्होंने ढीला शॉट खेला जिसे थर्ड मैन पर जॉर्ज लिंडे ने दौड़ लगाकर कैच में बदल दिया। दारविश रसूली (15) भी इसी ओवर में रन आउट हो गए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। लिंडे ने नबी (05) को आउट करके अफगानिस्तान को एक और झटका दिया।

अफगानिस्तान को जब 18 गेंद पर 30 रन की जरूरत थी तब एनगिडी ने उमरजई (17 गेंद पर 22 रन) को आउट करके दक्षिण अफ्रीका की उम्मीद जगाई। अफगानिस्तान को कप्तान राशिद (12 गेंद पर 20 रन) पर भरोसा था लेकिन यानसन ने 19वें ओवर में उन्हें आउट कर दिया। नूर अहमद ने दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाकर स्कोर बराबर करवाया।

Ajit Solanki
दक्षिण अफ्रीका-अफगानिस्तान में रोमांचक मैच, दो सुपर ओवर में हुआ फैसला
नजरुल का यू-टर्न: खिलाड़ियों और BCB ने भारत में नहीं खेलने का किया फैसला

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मारक्रम का विकेट जल्दी गंवा दिया। फारुकी की गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई और नबी ने मिड-ऑफ पर आसान कैच लपका। डीकॉक ने चौथे ओवर में मुजीब उर रहमान की गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया और फिर अगली ही गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट में चौका जड़ा। रिकेल्टन ने भी उमरजई पर दो चौके लगाए।

दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट पर 43 रन बनाए। इसके बाद डीकॉक और रिकेल्टन दोनों ने नबी और राशिद की स्पिन जोड़ी पर कुछ मनचाहे चौके और छक्के बटोरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेलने वाले स्पिनर नूर अहमद ने अपने पहले ओवर में 23 रन लुटा दिए। जहां डीकॉक ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का लगाकर अहमद का स्वागत किया, वहीं रिकेल्टन ने उनकी गेंद को मिडविकेट के ऊपर से स्वीप किया और कवर पर दो चौके लगाए। इससे दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 98 रन पर पहुंच गया।

Ajit Solanki

डीकॉक ने मुजीब की गेंद पर मिडविकेट पर चौका लगाकर टी20 विश्व कप में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया और फिर रिकेल्टन ने इसी गेंदबाज पर छक्का लगाकर केवल 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया। राशिद ने हालांकि इन दोनों बल्लेबाजों को 13वें ओवर में तीन गेंद के अंदर पवेलियन भेज दिया। राशिद ने सबसे पहले डीकॉक को आउट किया, जिन्हें डीप मिडविकेट पर इब्राहिम जादरान ने कैच किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने रिकेल्टन को पगबाधा आउट किया।

ब्रेविस अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए जबकि ट्रिस्टन स्टब्स केवल एक रन ही बना सके। मिलर और यानसन ने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in