क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने बनाए थे एक ही गेंद पर 17 रन ?

आज तक कोई नहीं तोड़ पाया यह रिकॉर्ड
क्रिकेट में इस बल्लेबाज ने बनाए थे एक ही गेंद पर 17 रन ?
Published on: 

नई दिल्ली - दुनिया में एक ऐसा बल्लेबाज भी है, जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही गेंद पर 17 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया है। आमतौर पर ऐसा कर पाना असंभव माना जाता है और शायद ही कोई बल्लेबाज इसके बारे में सोचता हो। लेकिन भारत के एक जबरदस्त बल्लेबाज ने इस असंभव काम को हकीकत में बदलकर सभी को चौंका दिया। यहां तक कि रोहित शर्मा और क्रिस गेल जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी एक गेंद पर 17 रन बनाने का कारनामा नहीं कर पाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने किया यह कारनामा

इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक केवल एक ही बल्लेबाज ऐसा रहा है जिसने एक गेंद पर 17 रन बनाने का अद्भुत कारनामा किया है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि भारत के पूर्व धमाकेदार ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं। 13 मार्च 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले गए वनडे मुकाबले में सहवाग ने पाकिस्तानी गेंदबाज राणा नवेद उल हसन के एक ओवर की एक ही गेंद पर 17 रन बना डाले थे। वीरेंद्र सहवाग का यह अनोखा विश्व रिकॉर्ड आज तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा नहीं तोड़ा जा सका है।

राणा नवेद उल हसन के एक ही गेंद पर बनाए थे 17 रन

13 मार्च 2004 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मैच के दौरान पाकिस्तानी गेंदबाज राणा नवेद उल हसन ने वीरेंद्र सहवाग के सामने एक ओवर में लगातार तीन नो बॉल फेंकी, जिनमें से दो पर सहवाग ने चौके जड़ दिए। इसके बाद एक वैध गेंद डाली गई, जिस पर कोई रन नहीं बना। फिर राणा नवेद ने लगातार दो और नो बॉल डालीं—इनमें से एक पर सहवाग ने चौका मारा, जबकि दूसरी पर कोई रन नहीं हुआ। इस ओवर में सहवाग को तीन चौकों से 12 रन और पांच नो बॉल से 5 अतिरिक्त रन मिले, जिससे कुल 17 रन एक ही गेंद पर बन गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News