PM Modi और EU अध्यक्ष के बीच रक्षा और प्रौद्योगिकी पर अहम बातचीत

मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा की
PM Modi और EU अध्यक्ष के बीच रक्षा और प्रौद्योगिकी पर अहम बातचीत
Published on: 

नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के बीच अहम बैठक हुई। यह बैठक 27 फरवरी, शुक्रवार को हुई। दोनों नें बैठक में रक्षा, सुरक्षा और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी का विस्तार करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही दोनों ने इस साल के अंत तक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। वॉन डेर लेयेन के साथ वार्ता के बाद मीडिया को जारी बयान में मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी को ‘स्वाभाविक और जैविक’ बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष निवेश संरक्षण समझौते के साथ-साथ भौगोलिक संकेतकों पर एक समझौते के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि के महत्व पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी को बढ़ाने और तेज करने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत के साथ अपने संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News