Champions Trophy के बीच पाकिस्तान में बम धमाका, खिलाड़ीयों की सुरक्षा पर उठे सवाल

चैंपियंस ट्रॉफी के खिलाड़ियों की सुरक्षा पर चिंता
Champions Trophy के बीच पाकिस्तान में बम धमाका, खिलाड़ीयों की सुरक्षा पर उठे सवाल
Published on: 

नई दिल्ली - पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के नौशेरा इलाके में स्थित जामिया हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार को बम धमाका हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। धमाके में मदरसे के प्रमुख भी घायल हुए हैं।

पिछले महीने भी हुआ था बम धमाका

27 फरवरी, शुक्रवार की नमाज के दौरान मदरसे के मुख्य हॉल में विस्फोट हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने नौशेरा में आपातकाल घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में इसे आत्मघाती हमला बताया गया है। आपको बता दें कि जामिया हक्कानिया मदरसे की स्थापना सितंबर 1947 में इस्लामिक विद्वान मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने की थी। इससे पहले, पिछले महीने भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सड़क किनारे हुए बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Champions Trophy के लिए कई खिलाड़ी पाकिस्तान में मौजूद हैं

ऐसे में यह उन खिलाड़ीयों के लिए चिंता का सबक है जो पाकिस्तान में इस वक्त चैंपिंयस टॉफ्री के मैच खेलने के लिए पहुंचे हुए हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठ रहे थे और अब इस धमाके के बाद तो खतरा और भी बढ़ गया है। पाकिस्तान की पुलिस को यह ध्यान देना होगा कि ऐसा ही कोई बम किसी होटल में तो नहीं जिनमे कई अन्य देश के खिलाड़ी अभी रह रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News