मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं... - किसको सिर झुकाकर नमन कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ?

महाकुंभ की सफलता पर पीएम मोदी ने देशवासियों की भव्यता को सराहा
मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं... - किसको सिर झुकाकर नमन कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ?
Published on: 

नई दिल्ली - बजट सत्र के दूसरे चरण में आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रयागराज में संपन्न महाकुंभ की सफलता का उल्लेख किया। साथ ही, पीएम मोदी ने महाकुंभ में योगदान देने वाले करोड़ों देशवासियों को सम्मानपूर्वक नमन किया। लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन के लिए वे देशवासियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस महाकुंभ के माध्यम से पूरी दुनिया ने भारत की भव्यता को देखा और अनुभव किया।

1000 सालों के लिए तैयार हो रहा भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने यह दर्शाया कि देश अगले 1000 वर्षों के लिए खुद को तैयार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस साल महाकुंभ ने इस सोच को और मजबूत किया है, जबकि देश की सामूहिक चेतना हमारे सामर्थ्य और क्षमताओं को दर्शाती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News