

नई दिल्ली - नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पृथ्वी पर वापसी कर रहे हैं। वे अंतरिक्ष में 9 महीने 13 दिन तक रहने के बाद लौट रहे हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद क्रू-9 के दो अन्य अंतरिक्ष यात्री, निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी आज, 18 मार्च को स्पेस स्टेशन से रवाना हुए हैं। चारों एस्ट्रोनॉट जब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हुए, तो सुबह 08:35 बजे इसका हैच (दरवाजा) बंद कर दिया गया, और 10:35 बजे यह स्पेस स्टेशन से अलग हो गया। यह स्पेसक्राफ्ट 19 मार्च को करीब 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेगा।
17 घंटों का होगा सफर
चारों अंतरिक्ष यात्रियों के लिए यह 'घर वापसी' का सफर करीब 17 घंटे का होगा। भारतीय समयानुसार, बुधवार सुबह 3:27 बजे अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा, जहां यह पैराशूट की सहायता से सुरक्षित रूप से नीचे उतरेगा।
यह रहा पूरा पूरा शेड्यूल
18 मार्च सुबह 08.15 बजे – हैच क्लोज (यान का ढक्क्न बंद किया जाएगा)
18 मार्च सुबह 10.35 बजे – अनडॉकिंग (आईएसएस से यान का अलग होना)
19 मार्च सुबह 02.41 बजे – डीऑर्बिट बर्न (वायुमंडल में यान का प्रवेश)
19 मार्च सुबह 03.27 बजे – स्प्लैशडाउन (समुद्र में यान की लैंडिंग)
19 मार्च सुबह 05.00 बजे – पृथ्वी पर वापसी के संबंध में प्रेसवार्ता
नासा ने बताया है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए स्पलैशडाउन की जगह का निर्धारण किया जाएगा. यह यान वापसी का अनुमानित समय है।