ममता के लिए सीट छोड़ने को तैयार हुमायूं कबीर

बोले- रेजिनगर से ममता को जिता सकता हूं प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता
PTI
टीएमसी में नई राजनीतिक चर्चाPTI
Published on

कोलकाता: विधानसभा चुनाव के बाद बदले राजनीतिक परिदृश्य में नाउदा के विधायक हुमायूं कबीर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा में वापस लाने की पेशकश कर राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। हुमायूं ने कहा कि यदि ममता बनर्जी स्वयं चाहें, तो वे रेजिनगर सीट से उन्हें विधानसभा पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

हुमायूं कबीर का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में ममता बनर्जी का विधानसभा में होना आवश्यक है। उनके अनुसार, राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में ममता की भूमिका आज भी महत्वपूर्ण है और विपक्ष की एक प्रमुख नेता के रूप में उनकी विधानसभा में मौजूदगी जरूरी है।

PTI
स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने SSKM पहुंचे सीएम शुभेंदु, दिये निर्देश

उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम जैसी सीट पर जीत हासिल करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन रेजिनगर की राजनीतिक परिस्थितियां पूरी तरह अलग हैं। हुमायूं ने कहा कि वहां उनका जनाधार इतना मजबूत है कि वे किसी भी उम्मीदवार को जिता सकते हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने ममता बनर्जी को विधानसभा में वापसी का प्रस्ताव दिया।

इसके साथ ही हुमायूं ने तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने समय रहते राजनीतिक चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसका खामियाजा अब उसे भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती थीं। हुमायूं के इस बयान ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

PTI
केएमसी के वार्ड 114 के पार्षद गिरफ्तार
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in