हावड़ा : एनएच-16 और सर्विस रोड पर जनजमाव से जीवन अस्त-व्यस्त !

निबड़ा से धुलागढ़ तक जलमग्न हुई सड़कें, हादसों का बढ़ा खतरा
Howrah News: Heavy Waterlogging on NH-16 Affects Traffic and Ankurhati Haat
हावड़ा में NH-16 पर कई इलाकों में भरा पानी REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा में शुक्रवार को हुई मूसलधार बारिश का कहर दूसरे दिन शनिवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। 16 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-16) और उससे जुड़ी सर्विस रोड्स पर जमा पानी अब तक पूरी तरह से नहीं निकल सका है। विशेषकर कोलाघाटगामी लेन पर निबड़ा, अंकुरहाटी, आलमपुर, धुलागढ़ और सरस्वती ब्रिज के आसपास स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

जलजमाव के कारण मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड के बीच का अंतर पूरी तरह समाप्त हो गया है। सड़कों पर मौजूद बड़े-बड़े गड्ढे पानी में छिप जाने की वजह से हादसों की आशंका अत्यधिक बढ़ गई है। राहगीर और वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इन रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं।

अंकुरहाटी हाट का कारोबार प्रभावित, जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

सड़कों पर पानी जमा रहने का सीधा असर मशहूर अंकुरहाटी हाट पर भी पड़ा है। जलभराव के कारण शनिवार को हाट में व्यापारियों और खरीदारों की उपस्थिति काफी कम दर्ज की गई, जिससे व्यापार ठप पड़ गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था न होने के कारण सर्विस रोड की हालत दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। इस समस्या ने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in