'धुरंधर' ने कैसे ताज होटल में फंसने वाली रंजिता बग्गा की याद को ताजा किया?

'धुरंधर' में मुंबई के ताज होटले में आतंकियों द्वारा मचाये गये तांडव को दिखाया गया है।
'धुरंधर' ने कैसे ताज होटल में फंसने वाली रंजिता बग्गा की याद को ताजा किया?
Published on: 

कोलकाताः अपने रिलीज के दूसरे सप्ताह से सिनेमा दर्शकों को ज्यादा खींच रही आदित्य धर की निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा है। मात्र 12 दिनों में ही यह फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है जो इससे पहले किसी भारतीय फिल्म ने नहीं किया था।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा एक्स पर जारी की गई बॉक्स ऑफिस के आंकड़े के मुताबिक 'धुरंधर' ने मंगलवार को कुल 32.10 करोड़ की कमाई की जिसकी वजह से फिल्म ने अब तक 428.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के अगले रविवार तक 500 करोड़ रुपये कमा लेने का अनुमान है। फिल्म ने पिछले शनिवार और रविवार को रिकॉर्ड क्रमशः 53.70 करोड़ और 58.20 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाये थे।

'धुरंधर' देखकर 26/11 की याद जाता हो गई

पाकिस्तान के आतंकी संगठनों और भारतीय एजेंट की कहानी पर बनी यह फिल्म आज इतिहास बना रही है। इसकी कहानी से भारतीय अपने को जोड़ते हुए पा रहे हैं जो अब तक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के हमले झेल झुके हैं या उससे पीड़ा महसूस कर चुके हैं। ऐसी ही एक आपबीती एक्स पर रंजीता बग्गा नामक महिला ने साझा की है। दरअसल वह 26/11 हमले के दौरान मुंबई के उस ताज होटल में थीं, जो तीन दिनों तक आतंकियों का ठिकाना रहा था और वहां कई लोगों की हत्या कर दी थी। ताज होटल में जो कुछ घटा था, उसकी याद 'धुरंधर' देखकर ताजा हो गयी।

'धुरंधर' से नई पीढ़ी समझेगी कि 26/11 को क्या हुआ था

रंजीता ने एक्स पर अपने यादों को कुछ इन शब्दों में बयान किया है- मैं 26/11 की रात अपने पति अजय बग्गा के साथ ताज होटल में थी। हम खुशकिस्मत थे कि उस रात हुए भयानक आतंकवादी हमले में बच गए और 14 घंटे बाद हमें जिंदा बचाया गया। मेरे लिए धुरंधर में सबसे रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन वह लाल स्क्रीन थी, जहां 26/11 के आतंकवादियों और उनके हैंडलर्स की असली आवाज की रिकॉर्डिंग चलाई गई थी। यह सुनना कि हैंडलर्स आतंकवादियों को क्या करने का निर्देश दे रहे थे, यह कितना क्रूर, अमानवीय और घिनौना था - इससे मेरे पूरे शरीर में सिहरन दौड़ गई। दूसरी तरफ से उस सीन को दोबारा देखना- हैंडलर्स का हर बम फटने और हर व्यक्ति के मारे जाने पर जश्न मनाना-अगर यह हमें गुस्से और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता से नहीं भरता, तो और क्या करेगा? 17 साल बीत गए हैं, लेकिन जो हुआ और जो हमारे साथ हो सकता था, उसकी याद ने मुझे अंदर तक हिला दिया। दिल दहला देने वाला और दर्दनाक। धुरंधर और इसके मेकर्स आदित्य धर फिल्मस को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पूरी नई पीढ़ी सिर्फ 2-3 मिनट में समझ जाए कि 26/11 को असल में क्या हुआ था। रणवीर सिंह का वह लुक पूरी पीढ़ी को डराएगा।

'धुरंधर' ने कैसे ताज होटल में फंसने वाली रंजिता बग्गा की याद को ताजा किया?
आरजी कर मामले से सुप्रीम कोर्ट हटा, कलकत्ता हाईकोर्ट को किया स्थानांतरित
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in