सलकिया के ऐतिहासिक हुगली डॉक को फिर मिलेगी नई पहचान !

डूबते इतिहास को फिर से पंख लगाने की कवायद, नाज़िरगंज शिपयार्ड का हुआ निरीक्षण
Historical Hooghly Dock in Salkia to Be Revived Soon
राज्य मंत्री उमेश राय ने नाज़िरगंज स्थित 'हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड' का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: गंगा के किनारे बसे हावड़ा के गौरवशाली औद्योगिक इतिहास का पन्ना एक बार फिर से पलटने जा रहा है। कभी देश के जहाज निर्माण उद्योग का गौरव रहे सालकिया स्थित ऐतिहासिक 'हुगली डॉक' के दिन अब फिर से बहुरने वाले हैं। लंबे अरसे से उपेक्षा का शिकार होकर बंद पड़े इस ऐतिहासिक डॉक को पुनर्जीवित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में राज्य के मंत्री उमेश राय ने नाज़िरगंज स्थित 'हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड' (Hooghly Cochin Shipyard Limited) का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

संजोई जाएगी विरासत, दुर्लभ संग्रहालय का भी लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सालकिया के हुगली डॉक से जुड़े उन दुर्लभ उपकरणों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संग्रहालय का भी अवलोकन किया, जो भारतीय जहाज निर्माण उद्योग की स्वर्णिम गाथा बयां करते हैं। एक समय था जब इस डॉक पर बने समुद्री जहाज दुनिया भर के देशों में पानी के सीने पर तैरते थे। इस दौरान यह जानकारी साझा की गई कि हुगली कोचीन शिपयार्ड के माध्यम से बहुत जल्द सालकिया के हुगली डॉक में औद्योगिक गतिविधियां और जहाज निर्माण का काम फिर से शुरू होने जा रहा है।

युवाओं को मिलेगा रोजगार, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार

माना जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल इस ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलेगी, बल्कि यह हावड़ा के आर्थिक नक्शे को भी पूरी तरह से बदल देगा। डॉक के दोबारा चालू होने से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। स्थानीय निवासियों और उद्योग जगत ने उम्मीद जताई है कि यह कदम हावड़ा को एक बार फिर देश के प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करेगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in