

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म "Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai" आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृदुल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही है।
फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी और रोमांटिक मनोरंजन से भरपूर कहानी लेकर आई है। दर्शकों को लंबे समय बाद वरुण धवन और डेविड धवन की जोड़ी फिर से बड़े पर्दो पर देखने को मिल रही है।
रिलीज के पहले दिन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। फैंस को उम्मीद है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी और परिवार के साथ देखने के लिए एक बेहतरीन मनोरंजन साबित होगी।
अब सभी की नजरें फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया पैर टिकी हैं।