

केडी पार्थ
कोलकाता : गुरु नानक इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (जीएनआईटी), जो जेआईएस ग्रुप की एक शैक्षणिक पहल है, ने अपने नए सत्र की शुरुआत स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम ‘प्रवेश उत्सव 2025’ के माध्यम से की। साइंस सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में नए छात्रों का औपचारिक स्वागत किया गया। यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक सफर के लिए तैयार करने, अनुशासन, फोकस और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
नामचीन हस्तियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। इनमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक एवं पटकथा लेखक श्रीजीत मुखर्जी, प्रख्यात गीतकार, निर्देशक एवं अभिनेता अनिंद्य चटर्जी, एमएकेएयूटी के कुलपति प्रो.(डॉ.) तापस चक्रवर्ती, कोलकाता विश्वविद्यालय के एके चौधुरी, स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो.(डॉ.) अम्लान चक्रवर्ती, नोकिया सॉल्यूशंस पुर्तगाल के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर सुदीप्त चटर्जी, डेल्ट्रॉन इक्विपमेंट एंड सिस्टम्स प्रा.लि. के निदेशक सुपर्णो चटर्जी, जीएनआईटी के प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) स्वरूप कुमार मित्रा और जेआईएस ग्रुप के निदेशक सरदार सिमरप्रीत सिंह शामिल थे।
प्रेरक विचार और अनुभव साझा
सिनेमा, संगीत, अकादमिक, तकनीक और उद्योग जगत से आए वक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को लचीलापन, अनुकूलन क्षमता और आलोचनात्मक सोच जैसी गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने बताया कि ये गुण न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में सहायक हैं बल्कि पेशेवर सफलता की भी कुंजी हैं।
छात्रों को जिम्मेदार पेशेवर बनाने का लक्ष्य
इस अवसर पर जेआईएस ग्रुप के निदेशक सरदार सिमरप्रीत सिंह ने कहा, “जीएनआईटी का प्रवेश उत्सव केवल औपचारिक स्वागत नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां छात्र नए विचारों और दृष्टिकोणों से जुड़ते हैं, जो उनके भविष्य को आकार देंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र तकनीकी दक्षता के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक और सफल पेशेवर बनने की क्षमता विकसित करे।” यह कार्यक्रम नए छात्रों के लिए आत्मविश्वास और दिशा देने वाला साबित हुआ, जिससे वे अपने शैक्षणिक सफर को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ शुरू कर सकें।