Gujrat Fire - आग के कारण हुआ विस्फोट, 18 लोगों के उड़े चिथड़े

घायल लोगों का अस्पताल में किया जा रहा है इलाज
Gujrat Fire - आग के कारण हुआ विस्फोट, 18 लोगों के उड़े चिथड़े
Published on

 बनासकांठा - गुजरात के बनासकांठा के डीसा में धुनवा रोड पर ​स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने के कारण भीषण आग लग गई। इस विस्फोट के कारण 18 मजदूरों के मरने की खबर सामने आई है। जैसे ही घटना की खबर सामने आई दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कई देर तक मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका

फैक्ट्री में धमाके इतना तेजा हुआ कि फैक्ट्री की दीवारें ढह गई और दीवार का मलबा दूर-दूर तक फैल गया। इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह विस्फोट तब हुआ जब फैक्ट्री में मजदूर पटाखे बना रहे थे। इस विस्फोट की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आपको बता दें कि जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है उसका नाम दीपक ट्रेडर्स है। विस्फोट के समय फैक्ट्री में कितने मजदूर थे इस बात की भी कोई जानकारी अब तक उपलब्ध नहीं है।

क्या कहना है डीसा के एसडीएम का ?

डीसा की एसडीएम नेहा पांचाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिससे छत गिर गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छह लोगों का इलाज चल रहा है। उनमें से तीन लोग 40 प्रतिशत से अधिक जल गये हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in