ब्रह्माकुमारीज कोलकाता म्यूजियम द्वारा 90वीं शिवरात्रि पर भव्य समारोह

ब्रह्माकुमारीज कोलकाता म्यूजियम द्वारा 90वीं शिवरात्रि पर भव्य समारोह
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : ब्रह्माकुमारीज कोलकाता म्यूजियम द्वारा 90वीं शिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में रविवार को ब्रह्माकुमारीज एल्गिन सेंटर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और प्रशासन के अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वीरेन्द्र, राज्य मुख्य सूचना आयुक्त, पश्चिम बंगाल; स्मिता पांडेय, आईएएस, अतिरिक्त महानिदेशक, नेताजी सुभाष एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSATI); दुश्यंत नारियाला, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, उत्तर बंग विकास, पश्चिम बंगाल सरकार; रेशमा बनर्जी, आईएएस, संयुक्त सचिव, उत्तर बंग विकास, पश्चिम बंगाल सरकार; रुचिका, अध्यक्ष, Sanmarg; तथा असीम बोस, पार्षद (वार्ड 70) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं परमात्मा शिव के ध्वजारोहण से हुआ। सभी अतिथियों ने मिलकर ध्वज फहराया और विशेष संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक दिव्य गुण को अवश्य धारण करेंगे तथा उसे व्यवहार में लाएंगे।

इस अवसर पर कोलकाता स्थित ब्रह्माकुमारीज़ पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय की प्रभारी आदरणीय कन्नन दीदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि सच्चा जागरण और वास्तविक व्रत यही है कि हम अपने भीतर छिपे दिव्य गुणों को जागृत करें और परमात्मा की याद के माध्यम से अपने जीवन को शक्तिशाली बनाएं।

उन्होंने सभी को आह्वान किया कि शिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्म-जागृति का दिव्य अवसर है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ध्यान एवं मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

इस भव्य आयोजन ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक संकल्प और श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान की। ओम शांति।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in