LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार, उपभोक्ताओं का बढ़ा भरोसा

सख्ती, निगरानी और तकनीक के सहारे स्वच्छ ईंधन प्रणाली को किया जा रहा सुदृढ़
LPG आपूर्ति मजबूत करने में जुटी सरकार, उपभोक्ताओं का बढ़ा भरोसा
Published on

केंद्र सरकार ने स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने के लिए एलपीजी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत देशभर में उपभोक्ता संरक्षण, पारदर्शिता और आपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

सरकार ने एलपीजी की जमाखोरी और अवैध डायवर्जन जैसी गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि देशभर में गैस की आपूर्ति लगातार और बिना रुकावट जारी रहे।

तकनीक आधारित निगरानी और वितरण नेटवर्क की कड़ी मॉनिटरिंग से जवाबदेही बढ़ी है और सेवा गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है।

इसके साथ ही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के विस्तार को भी तेज किया जा रहा है, ताकि लोगों को लंबे समय तक स्वच्छ और भरोसेमंद ईंधन उपलब्ध कराया जा सके।

सरकार के इन प्रयासों से उपभोक्ताओं के बीच भरोसा बढ़ा है और अब पहले की तुलना में गैस की उपलब्धता और सेवा को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है।

यह पहल एक मजबूत, पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित स्वच्छ ईंधन प्रणाली तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in