Andhra Pradesh में ‘बर्ड फ्लू' से बच्ची की मौत

एम्स-मंगलागिरी में इलाज के दौरान हुई मौत
Andhra Pradesh में ‘बर्ड फ्लू' से बच्ची की मौत
Published on: 

नारासाराओपेटा - आंध्र प्रदेश में पिछले माह दो साल की बच्ची की ‘बर्ड फ्लू’ से मौत हो गयी। अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बच्ची की मृत्यु 15 मार्च को हुई थी और बाद में पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने उसके नमूने की जांच में ‘बर्ड फ्लू’ संक्रमण की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एम्स-मंगलागिरी में इलाज के दौरान लड़की की बर्ड फ्लू से मौत हो गयी हालांकि अधिकारी ने कहा कि पूरे परिवार में केवल बच्चे को ही बर्ड फ्लू हुआ है, जिससे अधिकारी हैरान हैं।

लड़की कैसे संक्रमित हुई इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है

अधिकारी ने आगे कहा कि पालनाडु जिले में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है और हम यह पता नहीं लगा सके कि लड़की कैसे संक्रमित हुई। यह पूछे जाने पर कि क्या बच्ची ने बिना पका ‘चिकन’ खाया था तो अधिकारी ने कहा कि उसके परिजनों ने ऐसी बात कही थी और इसी कारण इसे (बर्ड फ्लू का) संभावित मामला माना गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in