चार तृणमूल उम्मीदवारों ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करते बाबुल सुप्रियो।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल करते बाबुल सुप्रियो।
Published on

कोलकाताः देशभर में आज राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। पश्चिम बंगाल से भी राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस के चार उम्मीदवारों ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सभी उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

राज्य के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार ने कहा कि वे इस अवसर के लिए ममता बनर्जी के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हैं। वहीं मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि वे सभी के अधिकारों के लिए संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का प्रयास करेंगी। अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

केंद्र में मंत्री रह चुके बाबुल सुप्रियो ने अपने अंदाज़ में कहा कि जैसे किसी मंच पर जाने पर लोग अलग-अलग गीतों की फरमाइश करते हैं, उसी तरह वे मानते हैं कि यह भी एक मंच है और वे हर तरह की भूमिका निभा रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in