IIT की पूर्व चिकित्सा अधिकारी डिजिटल अरेस्ट की शिकार, करोड़ों की धोखाधड़ी

आईआईटी, बंबई की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से सीबीआई की कार्रवाई की धमकी देकर 4.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
IIT की पूर्व चिकित्सा अधिकारी डिजिटल अरेस्ट की शिकार, करोड़ों की धोखाधड़ी
Published on

मुंबईः भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई की 74 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की कार्रवाई की धमकी देकर 4.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला पहले आईआईटी, बंबई में चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करती थीं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नरेंद्र सिन्हा और गुंजन देवकुमार दिनेशचंद्र को साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत कर बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़िता को पहले एक व्यक्ति का वीडियो कॉल आया जिसने स्वयं को दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया। उसके बाद एक अन्य आरोपी ने आईपीएस अधिकारी होने का नाटक करते हुए पीड़िता पर आरोप लगाया कि उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग करके एक बैंक खाता खोला गया था जिसका इस्तेमाल छह करोड़ रुपये के धन शोधन के लिए किया गया था।’’

महिला को बताया गया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘‘दबाव में आकर महिला ने समय से पहले अपनी सावधि जमा और अन्य जमा राशि निकाल ली तथा अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच साइबर अपराधियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों में 4.62 करोड़ रुपये हस्तांतरित कर दिए। धोखाधड़ी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’’

उन्होंने बताया कि धन के लेन-देन की जांच में सिन्हा और दिनेशचंद्र पर ध्यान केंद्रित किया गया जिन्होंने कई बैंक खाते खोले थे और उन्हें साइबर जालसाजों को मुहैया कराया था। साइबर प्रकोष्ठ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

IIT की पूर्व चिकित्सा अधिकारी डिजिटल अरेस्ट की शिकार, करोड़ों की धोखाधड़ी
ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक के बीच युद्ध रुकवाने का दावा

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in