पश्चिम बंगाल में तेल व गैस ब्लॉक की खोज

सांसद शमिक भट्टाचार्य
सांसद शमिक भट्टाचार्य
Published on

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में तेल व गैस ब्लॉक की खोज की गई है। इस संबंध में राज्यसभा में सांसद शमिक भट्टाचार्य द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने इसकी जानकारी दी। केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र सरकार के अथक प्रयासों के एक और प्रमाण के रूप में, पश्चिम बंगाल में दो नए तेल और गैस ब्लॉक मिले हैं। कांकपुल-1 और राणाघाट-2 तेल व गैस ब्लॉक की सफलतापूर्वक खोज की गई है। इन ब्लॉकों में अनुमानित 0.98 मिलियन मीट्रिक टन तेल समतुल्य है, इनका मूल्य 41,070 करोड़ रुपए है। ऊर्जा अन्वेषण में यह बड़ी सफलता ओएनजीसी के अंतर्गत ब्लॉक में प्राप्त हुई है, जिसकी पुष्टि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 21 जुलाई 2025 को राज्यसभा में की। केंद्र सरकार को इन कार्यों के लिए बधाई देते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।इसके साथ ही आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाना संभव होगा।पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी के साथ बंगाल में विकास लाया जा सकेगा।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in