दिल्ली एयरपोर्ट पर SWISS फ्लाइट में इंजन में आग, टेकऑफ से पहले रोकी गई उड़ान

इमरजेंसी स्लाइड से सभी यात्रियों को निकाला गया, 6 घायल अस्पताल में भर्ती; ज्यूरिख जा रही थी फ्लाइट
दिल्ली एयरपोर्ट पर SWISS फ्लाइट में इंजन में आग, टेकऑफ से पहले रोकी गई उड़ान
Published on

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब SWISS International Air Lines की फ्लाइट LX147 के इंजन में आग लगने के बाद टेकऑफ को बीच में ही रोक दिया गया। यह विमान Airbus A330 था, जो स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाला था।

अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट ने रात करीब 1:08 बजे टेकऑफ रन शुरू किया था, तभी एक इंजन में खराबी आई और आग लग गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर दिया।

विमान में कुल 228 यात्री और 4 शिशु सवार थे। सभी यात्रियों को रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।

एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि घटना के तुरंत बाद एहतियातन विमान को खाली कराया गया। कुछ यात्रियों के लिए सीढ़ियों का भी इस्तेमाल किया गया, जो स्लाइड का उपयोग नहीं कर पाए।

फिलहाल एयरलाइन ने एक टास्क फोर्स का गठन किया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा और ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, तकनीकी टीम दिल्ली पहुंचकर विमान की जांच करेगी ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पूरी घटना की जांच कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in