मानसून की हर जरूरत के लिए डॉलर लाया रेनगार्ड कलेक्शन

मानसून की हर जरूरत के लिए डॉलर लाया रेनगार्ड कलेक्शन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : मानसून के मौसम के आगमन के साथ ही बारिश से बचाव के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने 'डॉलर प्रोटेक्ट' ब्रांड के तहत 'रेनगार्ड' कलेक्शन पेश कर रहा है, जो सुरक्षा, आराम और आधुनिक स्टाइल का बेहतरीन संगम है। अनिश्चित मौसम की परिस्थितियों से निपटने के लिए यह कलेक्शन परिवारों और आम उपभोक्ताओं की पहली पसंद बना हुआ है। इस रेनगार्ड रेंज में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंच कोर्ट, पोंचो और पैंट-शर्ट के कई आकर्षक विकल्प शामिल हैं। मजबूत और वॉटर-रेसिस्टेंट सामग्री से बने ये रेनवेयर बारिश से पूर्ण सुरक्षा देने के साथ-साथ पहनने में बेहद आरामदायक हैं। कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को ऐसे उत्पाद देना है जो टिकाऊ हों और दैनिक जीवन में सुविधा प्रदान करें। इसे लेकर डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि मानसून में ऐसे रेन गियर की जरूरत होती है जो भरोसेमंद होने के साथ-साथ व्यावहारिक भी हों। भारत भर के प्रमुख खुदरा स्टोरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध यह कलेक्शन 299 रुपये से 1829 रुपये की किफायती कीमत श्रेणी में आता है। डॉलर इंडस्ट्रीज अपने इस नवाचार के माध्यम से देश के हर आयु वर्ग के उपभोक्ताओं को बेहतरीन मानसूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in