कमाई में धुरंधर 2 का कमाल

निर्माता-निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है ( फाइल फोटो )।
धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है ( फाइल फोटो )।
Published on

नई दिल्लीः निर्माता-निर्देशक आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के तीन दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी साबित हो रही है।

इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी और यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।

कमाई की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की और बुधवार को ‘पेड प्रीव्यू’ से 43 करोड़ रुपये कमाए, जबकि पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की। देश में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 339.27 करोड़ रुपये रही। फिल्म की कुल कमाई 404.54 करोड़ रुपये हो गई है।

‘धुरंधर’ की कहानी कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी घटनाओं पर गुप्त खुफिया अभियानों के इर्द-गिर्द घूमती है। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की संभावना है ( फाइल फोटो )।
‘लिटिल इंडिया’ पर ईरान का मिसाइल हमला

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in