धनखड़ अस्वस्थ, एम्स में भर्ती

पूर्व उपराष्ट्रपति सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गये
New Delhi
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Published on: 

नयी दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को सुबह की सैर के दौरान बेहोश हो गये, जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में तत्काल विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी। एम्स प्रशासन ने अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने बताया कि सुबह की सैर के दौरान गिरने और कुछ मिनट तक बेहोश रहने के बाद धनखड़ के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR के वाहन से घर ले गये।

सूत्रों के अनुसार इसके बाद ILBS की एक चिकित्सा टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनकी जांच की और उन्हें चिकित्सा सहायता दी। हालांकि स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए धनखड़ को एंबुलेंस से तत्काल एम्स ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि 75-वर्षीय धनखड़ को अस्पताल के ‘कार्डियो-न्यूरो सेंटर’ में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हृदय रोग विभाग के चिकित्सक उनकी जांच और उपचार कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News