फिलीपीन में तबाही! 7.8 तीव्रता के भूकंप से 32 मौतें

दक्षिणी फिलीपीन में इमारतें ढहीं, सैकड़ों घायल; भूकंप के बाद आई सुनामी लहरों से कई इलाके प्रभावित
फिलीपीन में तबाही! 7.8 तीव्रता के भूकंप से 32 मौतें
Published on

मनीला : दक्षिणी फिलीपीन में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप और उसके बाद हुए भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान सारंगानी प्रांत में हुआ, जहां ग्लान कस्बे में भूस्खलन की चपेट में कई घर आ गए। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य इलाकों में भी कई लोगों ने जान गंवाई।

भूकंप का केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में था। तेज झटकों के कारण कई इमारतें ढह गईं, सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। जनरल सैंटोस शहर में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया है।

भूकंप के बाद फिलीपीन, इंडोनेशिया, पलाऊ और जापान के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई थी। कई तटीय क्षेत्रों में छोटी सुनामी लहरें भी दर्ज की गईं, हालांकि बाद में चेतावनी वापस ले ली गई।

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सेना, आपदा प्रबंधन एजेंसियां और बचाव दल प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने लोगों को लगातार आ रहे आफ्टरशॉक्स को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

फिलीपीन में तबाही! 7.8 तीव्रता के भूकंप से 32 मौतें
वैश्विक तेल मांग में वृद्धि का 50 प्रतिशत हिस्सा भारत से आएगा
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in