विदेश में फंसे होने के बावजूद हम सुरक्षित हैं : प्रियदर्शनी हकीम

विदेश में फंसे होने के बावजूद हम सुरक्षित हैं : प्रियदर्शनी हकीम
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रमजान के पवित्र महीने के दौरान मेयर फिरहाद हकीम की बड़ी बेटी प्रियदर्शनी हकीम अपनी मां और बेटी के साथ मदीना गयी हैं। बताया गया है कि युद्ध के कारण वहां फंस[ हुए है, हालांकि वे सभी सुरक्षित हैं। फिरहाद हकीम की बेटी प्रियदर्शनी हकीम ने खुद फेसबुक लाइव पर यह बात कही। रमजान के दौरान यह पहली बार है वह मदीना आई हैं। वह पिछले तीन दिनों से वहीं हैं। प्रियदर्शनी ने खुद फेसबुक लाइव पर बताया कि मदीना में उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा। वहां अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोगों की भीड़ थी। कुछ लोग एक-दूसरे की भाषा न समझने पर भी मदद के लिए आगे आते हैं। प्रियदर्शनी की कामना है कि रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस्लामी देश पर हमला करने वालों को सद्बुद्धि प्रदान करे। प्रियदर्शनी ने खुद कहा है कि विदेश में फंसे होने के बावजूद वह सुरक्षित है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in