

150 से अधिक वेडिंग प्लानर्स हुए शामिल
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : लग्जरी वेडिंग उद्योग के तीन दिवसीय आयोजन का रविवार को कोलकाता में समापन हो गया। विगत 12 से 14 जून तक चले इस कार्यक्रम में देशभर के वेडिंग उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों, वेडिंग प्लानर्स और विवाह सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख संस्थानों ने भाग लिया। इस दौरान विवाह आयोजन विशेषज्ञों, लग्जरी होटल समूहों, डेस्टिनेशन वेडिंग स्थलों के प्रतिनिधियों और उद्योग से जुड़े अन्य हितधारकों ने आपसी सहयोग, व्यावसायिक संभावनाओं और भविष्य की साझेदारियों पर चर्चा की। इसके बाद 13 और 14 जून को आयोजित लग्जरी वेडिंग प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न हिस्सों से आए विरासत महलों, समुद्र तटीय रिसॉर्ट्स, पर्वतीय पर्यटन स्थलों, विवाह डिजाइनरों, फोटोग्राफरों, मनोरंजन विशेषज्ञों और प्रीमियम विवाह सेवाएं प्रदान करने वाले संस्थानों ने अपनी सेवाओं और उत्पादों का प्रदर्शन किया। आयोजन में 500 से अधिक उच्च आय वर्ग और अति उच्च आय वर्ग के विवाह-इच्छुक परिवारों ने हिस्सा लिया। वहीं, 150 से अधिक अनुभवी वेडिंग प्लानर्स और लग्जरी विवाह सलाहकारों की मौजूदगी ने इसे उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना दिया। कार्यक्रम के दौरान नए व्यावसायिक अवसरों, साझेदारियों और सहयोग की संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।