

कोलकाता: ममता बनर्जी की सरकार ने बुधवार यानि 12 फरवरी को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए राज्य की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बुधवार सरकारी कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा की। बता दें कि अब डीए बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है। चंद्रिमा ने कहा कि 1 अप्रैल से बढ़ी हुई दर पर डीए लागू किया जाएगा।
बता दें कि आगामी साल विधानसभा चुनाव से पहले ये फैसला लिया गया है। घाटाल मास्टर प्लान के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित हुए। नदी बंधन नाम की नयी परियोजना। 200 करोड़ रुपये आवंटित।
बांग्ला बाड़ी परियोजना के लिए अतिरिक्त 16 लाख लोगों के लिए होगा घर तैयार, 9600 करोड़ रुपये का प्रावधान।
पथश्री परियोजना के लिए 1500 करोड़ आवंटित, 37 हजार कि.मी. सड़कों का निर्माण
गंगासागर ब्रिज के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित
परिवहन विभाग की ओर से लाया गया संजोग पोर्टल। इससे परिवहन विभाग, पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस द्वारा दायर मोटर व्हीकल मामलों के फाइन वसूले जायेंगे। इससे वाहन मालिक आसानी से अपना जुर्माना चूका सकेंगे।
आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए स्मार्ट फ़ोन मिलेगा।