अफगान धरती से आतंक पर सख्ती, पाकिस्तान ने दी कड़ी चेतावनी

सेना प्रमुख मुनीर बोले—सीमा पार गतिविधियों को नहीं करेंगे बर्दाश्त, आतंक नेटवर्क खत्म करने का संकल्प
अफगान धरती से आतंक पर सख्ती, पाकिस्तान ने दी कड़ी चेतावनी
Published on

पाकिस्तान के सेना प्रमुख और रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर ने बृहस्पतिवार को सख्त बयान देते हुए कहा कि उनका देश अपनी जनता के खिलाफ आतंकवाद फैलाने के लिए अफगानिस्तान की धरती के इस्तेमाल को बर्दाश्त नहीं करेगा।

रावलपिंडी में अहले-तशीह (शिया) समुदाय के उलेमाओं के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। सेना की ओर से जारी बयान में मुनीर ने ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवादियों और उनके नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि अफगान तालिबान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी जमीन का उपयोग पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों के लिए न हो। मुनीर ने यह भी कहा कि सीमा पार घटनाओं के आधार पर देश के भीतर हिंसा को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की सक्रिय कूटनीति पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सरकार सभी स्तरों पर स्थिरता बनाए रखने के प्रयास कर रही है।

अफगान धरती से आतंक पर सख्ती, पाकिस्तान ने दी कड़ी चेतावनी
चीन के लिए नया भारतीय चेहरा, क्या बदलेंगे समीकरण?

कार्यक्रम में मौजूद उलेमाओं ने भी शांति और स्थिरता की आवश्यकता पर बल दिया और धर्म के नाम पर होने वाली हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना समर्थन दिया।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in